चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर पलवल का प्रतिनिधिमंडल मिला और मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में पांच एकड़ जमीन देवी अहिल्याबाई हॉल का कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए, पलवल सामान्य बस स्टैंड का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर रखने, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की धातु की मूर्ति मुख्यमंत्री निधि से बनवाने, पाल बघेल गडरिया समाज को आर्टिकल 341 के तहत आरक्षण दिलाने की सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयचंद बघेल, बघेल महासभा के प्रदेश सदस्य चरण सिंह बघेल, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बघेल शामिल रहे। -ब्यूरो
पाल बघेल समाज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted