कानपुर। यहां कोचिंग मंडी काकादेव में उच्च शिक्षा हेतु शैक्षणिक संस्थाओं में एडमिशन एवं एडमिशन से संबंधित जानकारी देने के लिए जेन-जी क्वांटम एडमिशन एवं कंसलटेंसी सेन्टर प्रारम्भ किया गया है जिसकी सेवाएं कोई भी कभी भी ले सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुधीर पाल ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर दिलाएं ताकि वह स्वयं के साथ-साथ अपने जीवन में मानव मूल्य एवं राष्ट्रीयता के विकास में सहभागी हो सकें। उन्होंने कहा कि समाज में भटके हुए युवा सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं कि उन्हें करना क्या है, उन्हें उच्च शिक्षा में क्या लेना चाहिए जिसमें उनका कैरियर बन सके। सही मार्ग उच्च शिक्षा में पाना कठिन काम है। अपने किसी भी बच्चे को उच्च शिक्षा में ग्रेजुएशन से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन एवं रिसर्च तक की सही जानकारी जिसमें बच्चे का भविष्य रोजगारयुक्त बन सके, जानकारी ले सकते हैं। डॉ. सुधीर पाल ने बताया कि वर्तमान में लोग अपने बच्चों का कोर्स डिसाइड करने के लिए कंसल्टेंसी वालों पर लाखों रुपये खर्च करते हैं, जो अब नहीं करने पड़ेंगे। आप अपने या अपने बच्चों के लिए कभी भी उक्त सेन्टर से सम्पर्क कर सकते हैं। इंटर के बाद बच्चों को क्या करना है, यह बच्चे स्वयं नहीं सुनिश्चित कर पाते हैं, कभी-कभी उनके माता-पिता भी उन्हें उच्च शिक्षा में क्या कराएं या न कराएं इस दुविधा में गलत निर्णय ले लेते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि ऐसा कुछ मत करें, आप उपरोक्त सेंटर से कभी भी निशुल्क कोई भी, किसी भी कोर्स की जानकारी ले सकते हैं। आपका एक सही मार्ग आपके बच्चे का जीवन सुधार सकता है। जिस काम में आप सक्षम नहीं हैं उसमें सलाह लेना कोई बुराई नहीं है। अपनी क्षमतानुसार काम करें, सही करें, जिसका परिणाम किसी बच्चे के भविष्य को सही मार्ग देता हो। -ब्यूरो
जेन-जी क्वांटम एडमिशन एवं कंसलटेंसी सेन्टर से लें निशुल्क सलाह : डॉ. सुधीर पाल
good