Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

एडवोकेट के.के. पाल ने यूपी सरकार से किए तीखे सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्टÑीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने उत्तर प्रदेश सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा है कि वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के द्वारा निर्मित मणिकर्निका घाट को जो तोड़ा गया है, तो उसके पुनरोद्धार के लिए सरकार क्या कर रही है? दूसरा सवाल ये है कि मेरठ जनपद की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या कर दी गई, इसकी सीबीआई जाँच कब होगी एवं तीसरा सवाल है कि बदायूं जनपद में स्थानीय पुलिस ने संस्तुति रिपोर्ट भेज दी थी फिर भी स्थानीय प्रशासन ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती मनाने की अनुमति नहीं दी। एडवोकेट के.के. पाल ने कहा कि ये तीनों अपमान पाल समाज नहीं भूलेगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल मार्गदर्शन में हम सभी पाल समाज के लोग इस अपमान को याद रखेंगे और सकारात्मक ऊर्जा से इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। अन्य पोस्ट में उन्होंने केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से पूछा है कि आपने आज तक धनगर बंधुओं को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए अगर कोई पत्र प्रधानमंत्री या गृहमंत्री या अनुसूचित जाति आयोग को लिखा हो तो उस पत्र को समाज के सामने सार्वजनिक कीजिए, अन्यथा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने का ढोंग बंद कीजिए। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x