Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

वरिष्ठ समाजसेवी भागीरथ पाल नहीं रहे

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी (ग्रामीण विधानसभा) के पूर्व प्रत्याशी सुमित पाल के पिताजी पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथ पाल का 19 जून की रात्रि में एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 20 जून को उनके निज निवास मॉडल टाउन, कलेक्ट्रेट के पीछे, सिटी सेंटर से विवेकानंद नीडम श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। उनको मुखाग्नि उनके पुत्र सुमित पाल ने दी। वह मूलरूप से पंचमपुरा गांव के निवासी थे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व पत्रकार मौजूद रहे। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके योगदान को याद किया। -अमोलक सिंह बघेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x