Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का विशेष अधिवेशन सम्पन्न

कन्नौज। 25 जून को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का विशेष अधिवेशन छिबरामऊ में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक संरक्षक साहब सिंह धनगर भैयाजी ने की एवं संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अतर सिंह पाल व राष्ट्रीय महासचिव आलोक वर्मा ने किया। मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रोफेसर रामबक्स वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी 2027 में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री झूठ बोलने में माहिर हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव बहुत नजदीक है, आप लोग विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कार्यकर्ता सम्मेलन करायें। अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज पाल सिंह कश्यप, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद सुशील कुमार धनगर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार धनगर, मथुरा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार धनगर, श्रीपाल वर्मा, सीबी सिंह शाक्य, रामनरेश लोधी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र बघेल आदि लोग मौजूद रहे। -भूपेंद्र कुमार धनगर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x