Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गडरिया नाले के उन्नयन कार्य हेतु विचार-विमर्श

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिमगा विकासखंड राष्ट्रीय राजमार्ग में गडरिया नाला विख्यात है। छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अजय हंसा ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ उक्त स्थान का अवलोकन किया तथा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र का पूजन कर विचार गोष्ठी संपन्न की। नारायण प्रसाद पाली महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रायपुर द्वारा बताया गया कि सर्व गडरिया समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय हंसा के नेतृत्व में सबकी सहमति और सहयोग से शासन-प्रशासन द्वारा गडरिया नाले के उन्नयन कार्य हेतु प्रयास करने हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजराम पाल, गोविंद धनगर, अभिमन्यु धनगर, दिलीप धनकर, संतोष पाल एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x