बरेला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेला प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रशिक्षण संजय कौशिक द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल ने की। इस अवसर पर पार्षदगण राजकुमार साहू, गजानंद निर्मलकर, नोहर सिंह ठाकुर, नितेश पटेल, संजय निर्मलकर, सुरेश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, विकास कौशिक, राहुल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश टंडन, वरिष्ठ शिक्षक उमर कुरैशी, प्रधान पाठक दिनेश दुबे, शिक्षक विजय निर्मलकर, अजय ध्रुव एवं श्रीमती ज्योति नामदेव सहित बड़ी संख्या में नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया। योग प्रशिक्षण शिविर के संयोजक नारायण पाली रहे। -ब्यूरो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted