Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर समाज धर्मशाला गोवर्धन ने मनाई अहिल्याबाई जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा

गोवर्धन। धनगर समाज धर्मशाला प्रबंधन समिति ने पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया। इस अवसर पर मातेश्वरी की शोभायात्रा भी निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर की प्रमुख धनगर धर्मशाला से दानघाटी, बड़ा बाजार आदि प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। धनगर समाज के सभी संगठनों ने सहभागिता दर्ज कराई तो वहीं बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, आॅल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह धनगर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार, धनगर समाज धर्मशाला के अध्यक्ष बाबूलाल प्रधान, निरोत्तम सिंह, रघुनाथ प्रसाद, सुरेश चंद्र, महेंद्र सिंह, बनै सिंह, हरिप्रसाद फौजी, रणवीर धनगर, डीसी वर्मा, मेदाराम धनगर, सतीश धनगर, फतेह सिंह होलकर, हरगोविंद धनगर, ओमप्रकाश एडवोकेट, पातीराम, हुब्बलाल आदि मौजूद रहे। -चन्द्र प्रकाश बृजवासी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x