हापुड़। 28 जून को यहां बाबूगढ़ छावनी स्थित राम फार्म हाउस में अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद हापुड़ द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘सम्मान समारोह’ में मेरठ की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर मेजर राजीव पाल मंडोला वाले, चमन सिंह पाल, सुरेश चन्द पाल, मदन पाल, रणबीर पाल, सूबेदार हरपाल सिंह पाल, ओमप्रकाश पाल (कंकरखेड़ा), डॉक्टर बंटी पाल (नगलाताशी), सतवीर पाल (पल्हैड़ा), सतीश पाल (पल्हैड़ा), सत्यप्रकाश पाल अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा मेरठ, दीपक पाल अध्यक्ष युवा पाल महासभा मेरठ, कृपाल सिंह पाल राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय पाल महासभा, विजय पाल (किनापुर), संदीप पाल (फाजलपुर), निरंजन सिंह पाल (संपादक, हरिकमल दर्पण), सुरेश पाल जैनपुर, महेश पाल जैनपुर, मास्टर भुंडेराम (जयसिंहपुर), डॉ. सूरज पाल (गुढ़ा) आदि शामिल रहे। समारोह में मेरठ की पूरी टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिसके लिए हापुड़ पाल महासभा के समस्त आयोजकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मेरठ की महासभा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। -ब्यूरो
‘सम्मान समारोह’ में मेरठ की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
5
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted