Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

समाजहित में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

मुम्बई। 27 जून को पाल धनगर गड़ेरिया समन्वय समिति, पुस्तकालय समिति एवं पाल विकास संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक पाल विकास संघ के अध्यक्ष राजाराम पाल के निवास स्थान पर सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष ईश्वरदेव पाल, समिति के सदस्य रामलखन पाल, पुस्तकालय समिति के सदस्य महेंद्र पाल एवं राजनाथ पाल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समन्वय समिति ने प्रस्तावित ‘बुक बैंक एवं पुस्तकालय’ के शुभारंभ हेतु समाज के फ्लैट, जो वर्तमान में पाल विकास संघ के संरक्षण में हैं, उसे पुस्तकालय समिति को उपलब्ध कराने के संबंध में राजाराम पाल से अंतिम निर्णय देने का अनुरोध किया। इस पर राजाराम पाल ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वे पाल विकास संघ की समिति के साथ विस्तृत चर्चा करने के उपरांत 5 जुलाई को आयोजित होने वाली मासिक बैठक से पूर्व अपना अंतिम निर्णय समन्वय समिति को अवश्य अवगत करा देंगे। बैठक सौहार्द, सहयोग और समाज के शैक्षिक विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुई। सभी उपस्थित सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि यह पहल समाज के विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का एक सशक्त केंद्र सिद्ध होगी। ‘पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता है।’ -महेंद्र पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x