टूंडला। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र शासनादेश के अनुसार तहसीलों में बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी फिरोजाबाद को धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। भंवर सिंह धनगर एड. ने बताया 24.01.2019 को धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र जारी करने का शासनादेश हुआ है लेकिन धनगर समाज को जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं जिससे उच्च न्यायालय इलाहाबाद व अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के आदेशों की अवमानना हो रही है। तहसील कर्मी अन्य जाति बताकर आवेदन निरस्त कर देते हैं, जिससे धनगर समाज में काफी आक्रोश है। जिला अधिकारी फिरोजाबाद ने कहा कि हम अपर जिला अधिकारी और जिले के सभी तहसीलदारों को बुलाकर वार्ता करेंगे। सिरसागंज में अभी हाल में एक धनगर जाति का प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। अन्य आवेदन खारिज किए जा रहे हैं। धनगर समाज के पदाधिकारियों को सूचित कर प्रमाण-पत्र बनाने पर विचार किया जाएगा। उप जिला अधिकारी टूंडला को टूंडला में स्थान चयन कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भी स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दिया। उप जिला अधिकारी टूंडला ने प्रतिमा सही स्थान पर स्थापित करने को कहा। ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल सिंह धनगर, भोले शंकर धनगर, ममता धनगर, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, नानक चंद धनगर एडवोकेट, बनवारी लाल धनगर प्रधान, लोकमान धनगर प्रधान, डी.पी. एड., डीएल पाल धनगर, नत्थीलाल धनगर, राहुल एडवोकेट, डॉक्टर प्रेम दत्त धनगर, डोरी लाल धनगर, देवारी लाल धनगर, आकाश धनगर, प्रमोद धनगर, शंकर एड., महेश एड., पप्पू धनगर, रामदेव धनगर एडवोकेट, उपेंद्र धनगर एडवोकेट, मानपाल सिंह एड, देवेंद्र धनगर, मुकेश धनगर, हरिबाबू धनगर, राजबहादुर धनगर, प्रियांशु धनगर, रणवीर धनगर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। -ब्यूरो
धनगर महासभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted