जबलपुर। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी द्वारा महाकौशल प्रांत जबलपुर मध्य प्रदेश में जीवनदायनी मां नर्मदा के किनारे संविधान चौक स्थित सूर्यमंदिर संत रविदास आश्रम तिलवारा घाट में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संकल्प लिया गया कि वंचितों, शोषित, दबे-कुचले लोगों के हक-हुकूक की बुलंद आवाज अब राजा-रजवाड़े के महलों की बजाय किसान-मजदूरों के खेतों की मेंढ़ पर तय होगी।
राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के मुख्य सिद्धांत हैं- एक देश एक विधान, सबको शिक्षा एक समान। पार्टी की विचाराधारा को आगे बढ़ाते हुए कुमार सुशील पाल ने कहा कि राष्ट्र ही देव, राष्ट्र ही जाति, राष्ट्र ही धर्म हमारा, राष्ट्र बने बलशाली, यह भाषा सूत्र हमारा। कार्यशाला में मध्य प्रदेश के संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी की प्रत्येक जिले में जिला कार्यकारिणी का गठन का निर्णय लिया गया। पूरे मध्य प्रदेश में बजट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मिशन 2027 को लेकर संगठनात्मक वृहद चर्चा की गई। प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र पर सुधारात्मक चर्चा (फीडबैक) हुई। साथ ही मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह बघेल द्वारा पूरे प्रदेश में सशक्त टीम का चयन कर प्रशिक्षण कराने पर चर्चा की गई। मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री बादाम सिंह बघेल द्वारा पूरे प्रदेश में सशक्त संगठन बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव राम विशाल पाल एडवोकेट पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा प्रशिक्षण सत्र का सफल संचालन व मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की प्रभावी रणनीति पर संगठनात्मक सुझाव दिए गए। विंध्य प्रदेश अध्यक्ष रामविशाल कोल द्वारा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए शासन-प्रशासन की नाकामियों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। सभी जिलों से आए हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में अपने सुझाव के साथ-साथ पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम समापन की घोषणा विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जीवा द्वारा की गई। -ब्यूरो
जबलपुर में राष्ट्रीय समाज पक्ष का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted