मेरठ। पाल समाज में ऐसे भी युवा हैं जो कि समाजसेवा के साथ अपने मिशन और विजन के द्वारा समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक उभरते युवा संदीप पाल (बिट्टू) हैं जो कि फाजलपुर रोहटा रोड पर रहते हैं, जिन्होंने अपने मित्र के साथ ‘भारत हाइजीन एक्स वेंचर’ के नाम से कंपनी बनाकर अपने ब्रांड ‘जायरोक्लीन’ के उत्पादों को देशभर में लांच किया है। कंपनी के को-फाउंडर होने के नाते उन्होंने देश के हर राज्य के हर शहर में सुपर स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का कार्य भी जोरों पर शुरू कर दिया है। देश के सभी घरों तक अपने हाइजिन उत्पादों को पहुंचाना इनकी पहली प्राथमिकता है। बहुत जल्द जायरोक्लीन सर्विसेज के नाम से अपनी एप्लीकेशन को लॉन्च करके दिल्ली-एनसीआर के सभी क्षेत्रों में अपनी सर्विस देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके मुख्य उत्पाद फ्लोर क्लीनर, वॉशरूम क्लीनर, डिस्टेंपर, ग्लासडोर क्लीनर, हैंडवॉश, रूम फ्रेशनर और फेसवॉश हैं। इन्होंने अपना प्लांट मुरादाबाद में स्थापित किया है और नोएडा में आॅफिस है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक
समाज का नाम रोशन कर रहे हैं संदीप पाल
Keep it up sandeep ji
Thanks a lot 🙏
Good Sandeep Ji
Thanks Lokesh Ji