बुलन्दशहर। समाजसेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए अहिल्याबाई सामाजिक उत्थान ट्रस्ट बुलन्दशहर द्वारा गंभीर रूप से बीमार सुरजीत सिंह दुगरू के उपचार हेतु ट्रस्ट के सभी सहयोगी सदस्यों के स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग से एक लाख इक्यावन हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए 2,500 रुपये मूल्य के ताजे फल भी भेंट किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कंवल सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसका सहयोग करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। सहसचिव नरेश कुमार ने ट्रस्ट के सभी सहयोगी सदस्यों, दानदाताओं एवं समाजसेवियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा-भावना से यह पुनीत कार्य संभव हो सका। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आने का आग्रह किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सुरजीत सिंह दुगरू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। -रतनपाल सिंह
अहिल्याबाई सामाजिक उत्थान ट्रस्ट बुलन्दशहर ने की गंभीर मरीज की मदद
4
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted