मथुरा। धनगर देवदत्त रौतेला जो कि टप्पल क्षेत्र के तीनाजा गांव के निवासी हैं वह पिछले काफी वर्षों से दिल्ली स्थित वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल द्वारिका में क्रिकेट कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं और वहीं पर अपनी क्रिकेट अकादमी चलाते हैं। वह इस समय दिल्ली में विभिन्न क्लबों व भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी हैं। उनकी बेटी धनगर गीतांजलि रौतेला का दिल्ली में होने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग में टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार में चयन हुआ है। धनगर गीतांजलि रौतेला के चयन से सभी खेल प्रेमियों व धनगर समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। धनगर गीतांजलि रौतेला के इस स्तर पर पहुंचने में उनके पिता और प्रशिक्षक धनगर देवदत्त रौतेला का महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम बाटी के प्रधान संजय धनगर ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को समस्त खेल प्रेमियों एवं धनगर समाज उत्तर प्रदेश की ओर से बधाई और शुभकामना दी हैं। संजय धनगर पूर्व में धनगर देवदत्त रौतेला के साथ में भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और दिल्ली प्रदेश की डेफ क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक रहे हैं। -ब्यूरो
गीतांजलि रौतेला का दिल्ली प्रीमियर लीग में चयन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted