खरगोन। अखिल भारतीय गडरिया महासभा की महत्वपूर्ण बैठक भीकनगांव में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यगण श्रीमती उर्मिला एवं रामपाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में ताराचंद पाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ संजय पाल एवं सचिन पाल मीडिया प्रभारी, दिगंबर राठौर संभागीय सरंक्षक, गोपाल यादव एवं भुवानीराम सरजालिया जिला सरंक्षकद्वय, राजेश पाल सनावद, हरीश पाल, छोगालाल धनगर, ताराचंद यादव को जिला उपाध्यक्ष, अभय चंदेल एवं भगत पटेल जिला महामंत्री, जितेंद्र मौर्य जिला सचिव, आनंद पाल, मुकेश मालवीय, प्रकाश मालवीय, लोकेश पाल एवं हरीश गुर्जर को जिला सह सचिव, सुधीर पटेल कोषाध्यक्ष, संजय श्रीराम चंदेल, टन्टू वर्मा मंडलेश्वर, ताराचंद धनगर भीकनगाँव, दिनेश पाटूद बोरावा, हीरालाल यादव बन्हेर को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंकज देवीसिंह पाल को युवा अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बलिराम दिवाले, गबरू पाल, मनीष पाल, रामपाल पाल, अमन सरजालिया, विक्की पाल, बिट्टू पाल सहित सदस्यगणों ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। अखिल भारतीय गड़रिया महासभा संगठनात्मक नियमावली का उदबोधन संजय कुमार मौर्य ने किया और पदाधिकारियों के प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत कर समितियों के गठन हेतु नियमावली बनाई। कार्यक्रम का संचालन सचिन पाल ने किया। -ब्यूरो
अ.भा. गडरिया महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted