Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गडरिया धनगर (ढेंगर) समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन

गंडई। गडरिया धनगर (ढेंगर) समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक रुमझुम रेस्टोरेंट के सभागार में 5 जुलाई को आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टारकेश्वर लाल खुसरो नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई, मुख्य अतिथि शत्रुघ्न मनु चंदेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, विशेष अतिथि गोविंद राम धनकर प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई ने कहा कि गडरिया समाज का संबंध पशुपालन, जल-जंगल, जमीन, आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। आज समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इसमें शिक्षा का बड़ा महत्व है। शत्रुघ्न मन्नू चंदेल ने समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद राम धनकर ने सामाजिक भवन के लिए नगर पंचायत गंडई में भूमि उपलब्ध कराने हेतु मांगपत्र प्रस्तुत किया। इस पर अध्यक्ष नगर पंचायत गंडई द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि समाज को भवन के लिए भूमि राजस्व विभाग से उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में अजय हंसा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ, चंद्रपाल धनगर, शत्रुघ्न पाली, द्वारिका पाल, केसु पाली, आशीष धनगर, महेश पाली, पुरुषोत्तम पाल, अजय पाली, श्रीमती सुनीता गोपाल धनगर, श्रीमती ममता राजेश पाल, मनोज धनगर, अभिमन्यु धनगर, नारायण प्रसाद पाली, (साहित्यकार), केदार धनगर, कपूर चंद्र धनगर, रमेश पाल, शत्रुघ्न पाली, भाईराम पाली, पन्ना पाली, शंकर पाल, छगन पाल, विनोद पाली, निरंजन लाल धनकर, कुंभलाल धनकर, लिनकेश्वर धनकर, नरेंद्र पाल, अशोक पाल, मनीराम पाली, रमेश पाल, लक्ष्मण पाली, प्रदीप पाली, बलबीर सिंह धनगर, कल्लू गडरिया एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। अधिवेशन के पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र का सामूहिक पूजन किया गया। आमंत्रित अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। अधिवेशन का संचालन महेश पाली द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन पुरुषोत्तम पाल ने किया। उपरोक्त जानकारी निरंजन लाल धनकर प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।-ब्यूरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x