Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

टूंडला के कई गांवों में धनगर महापंचायत का आयोजन

टूंडला। 5 जुलाई को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी कराए जाने के लिए नगला गडरिया, बच्चगांव, बरतरा व हिम्मतपुर गांवों में धनगर महापंचायत का आयोजन किया गया। धनगर महापंचायत में युवाओं, महिला-पुरुषों को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानव अधिकार सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा 1950 के गजट में धनगर प्रमाण पत्र उल्लेखित है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शासनादेश के बावजूद भी धनगर प्रमाण पत्र प्रदेश की किसी भी तहसील में निर्गत नहीं किए जा रहे हैं जिससे समाज अपने अधिकार से वंचित है। धनगर समाज ने हमेशा सरकार बनाने में साथ दिया, सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार में धनगर समाज अपने हक से वंचित है। अब समाज को एकजुट होकर स्वयं अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने पर मंथन हुआ। महापंचायत में भोला सिंह धनगर, सतवीर सिंह धनगर, वीरेश कुमार शास्त्री, तेज सिंह धनगर, रूपा देवी धनगर, हरपाल सिंह धनगर, गौरी शंकर धनगर, श्याम सिंह धनगर, देवेंद्र धनगर, यशोदा देवी धनगर, जितेंद्र कुमार धनगर, राजकुमार धनगर, मलखान सिंह धनगर पूर्व प्रधान, राजवीर सिंह धनगर, गया प्रसाद धनगर, धर्मेंद्र कुमार, नेपाल सिंह धनगर, माला देवी धनगर, रेखा देवी धनगर, मीना धनगर, आशा देवी धनगर, रिंकी देवी धनगर, कलावती, गंगाराम धनगर, कुसमा देवी धनगर, रूमा देवी धनगर, उमावती धनगर, रीमा धनगर, रजनी धनगर, राखी देवी, सीमा देवी, देविका देवी, आशा देवी, चरण देवी, शब्दश्री, शिवानी, जया धनगर, सपना, योगिता धनगर आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सभा को संबोधित किया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
ExoWatts

Great content! Keep up the good work!

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x