
रायपुर। ग्रामीण विकास जनहित कल्याण समिति पंजीकृत ग्राम माठ खरोरा के तत्वावधान में 12 जुलाई को 751 विभिन्न प्रजाति के पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मौनी बाबा आश्रम में स्थित समाधि पर पूजन-अर्चन कर शांति के प्रतीक श्वेत ध्वज को संत कबीर के अनुयायियों द्वारा स्थापित किया गया। तत्पश्चात गायत्री महामंत्र का सामूहिक पाठ कर पौधों का रोपण प्रारंभ किया गया। पौधारोपण उपरांत आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) ने कहा कि पौधारोपण राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम व महायज्ञ है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें, उनका संरक्षण करें, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत तिल्दा उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा ने वृक्षारोपण को बहुत ही अनुकरणीय और सराहनीय कार्य बताया। समाजसेवी राजेश शर्मा द्वारा मौनी बाबा आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम को पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दयाल राम साहू, तुलाराम साहू, चेतन वर्मा, पोषण साहू, अजय वर्मा छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना, कामेश्वर पाल, शेषनारायण वर्मा, राकेश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पूजा पाल, महामंत्री आराधना पाल, कोषाध्यक्ष केवड़ा पाल, इंद्राणी पाल, पुष्पा पाल, राधा पाल, ईश्वरी पाल, टिकेश्वरी वर्मा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक, कबीर आश्रम से जुड़े अनुयाई, गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नारायण प्रसाद पाली द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन पाल एवं समिति को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का छायाचित्र तथा गायत्री तपोभूमि मथुरा से प्रकाशित युग साहित्य भेंट किया गया। गोवर्धन पाल प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। -ब्यूरो