Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

टोक्यो की प्रदर्शनी में दिखेगा आईएएफटी की छात्राओं का हुनर

हरिद्वार। इंटरनेशनल अकादमी आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी (आईएएफटी) की छात्राओं की ओर से तैयार किए गए आधुनिक और आॅर्गेनिक परिधान अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएंगे। छात्राओं की ओर से हर्बल रंगों और पर्यावरण अनुकूल वस्त्रों से तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन 24 जुलाई को जापान के टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में किया जाएगा। पाल मेंशन, जमुना पैलेस स्थित आईएएफटी, हिमालय पीस क्राफ्ट फोरम के अंतर्गत संचालित संस्थान है जिसे केंद्र सरकार ने सेक्शन-8 कंपनी के रूप में मान्यता प्रदान की है। संस्थान में फैशन क्राफ्ट के डिप्लोमा पाठ्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान की निदेशक सोनम पाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं खुशबू भारद्वाज, ज्योति चौधरी, काजल, चंचल और वर्षा चौहान द्वारा तैयार किए गए डिजाइनों की विशेष सराहना की गई। संस्थान के संचालक विजय सिंह पाल ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को जापान के टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में छात्राओं के परिधान शामिल किए जाएंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Vijay Singh Pal

Great initiative

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x