भोपाल। यूथ स्पोर्ट्स एजुकेशन फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 6 से 8 जुलाई तक हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित आल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की भोपाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। टीम की इस सफलता में कोच सुनीता सिंह व खिलाड़ी ऋषभ धनगर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम और अनुशासित प्रशिक्षण के साथ तैयार किया, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदकों के रूप में सामने आया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भोपाल टीम का चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष पर्वत गुर्जर, महासचिव राधेश्याम गुर्जर, सचिव रोहित गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। -मधूसुधन धनगर
भोपाल के ऋषभ धनगर ने बढ़ाया समाज का मान
bahut bahut badhai