Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गाजियाबाद में वृक्षारोपण मुहिम चलाई गई

गाजियाबाद। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति (रजि.) के द्वारा नंदग्राम पिंक बूथ के समीप स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर तिकोना पार्क में वृक्षारोपण मुहिम चलाई गई जिसमें पाल समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मपाल व महासचिव जगतसिंह पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम चलाई है, उसी क्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों व बुजुर्गों का सहयोग रहा और वृक्षारोपण के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कुमार कीर पूर्व विधायक प्रत्याशी गाजियाबाद व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय समाज पार्टी को आमंत्रित किया गया। नरेश कुमार कीर ने जनमानस से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा इस मानसून सत्र में वृक्षारोपण किया जाए और साथ ही लगाए गए पेड़-पौधों की उचित देखभाल भी की जाए। नरेश कीर व रामभूल पाल ने बताया कि जिस तरह आज ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, यह बहुत ही ज्यादा चिंता का विषय है। मानसून भी अपने समय पर न आकर भटक रहा है। अगर हम बात गाजियाबाद-नोएडा की करें तो पेड़ों का कटान बहुत तेजी से बढ़ा है। खेतों, बागों की भूमि का अधिग्रहण कर बड़े-बड़े पुल, हाईवे, ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बनाई गई हैं और बनती जा रही हैं। अगर पेड़ों का कटान इसी तरह होता रहा तो आने वाला समय बेहद दुखदाई हो सकता है क्योंकि साफ-स्वच्छ हवा की उपलब्धता में भारी कमी हो सकती है। इस अवसर पर फौजी हरीश पाल, विजय सिंह राणा, सोहनवीर पाल, सुरेन्द्र पाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। -ब्यूरो

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x