Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पाल बघेल गडरिया समाज हरियाणा को मिली तीन खुशखबरी

पलवल। पाल बघेल गडरिया समाज हरियाणा के लिए तीन बहुत बड़ी खुशखबरी मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ से आई हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल महासभा हरियाणा का मांगपत्र नायबसिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में बघेल महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बघेल की अध्यक्षता में दिया गया था जिसमें बघेल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयचंद बघेल, महासभा के प्रदेश सदस्य चरण बघेल ने मिलकर पलवल शहर में कहीं पर भी पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर का ऐतिहासिक भव्य द्वार बनाने के लिए 51 लाख रुपये मांगे थे। मुख्यमंत्री ने पलवल शहर में मुख्य द्वार बनाने के लिए 52 लाख रुपये पास कर दिए हैं, बहुत जल्द पलवल शहर में देवी अहिल्याबाई होल्कर का मुख्य द्वार बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। कहां पर द्वार बनाया जाएगा, इस मामले में नगर परिषद पलवल के अधिकारीगण लगे हुए हैं। इसी के साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन भी नगर परिषद पलवल के अधिकारी तलाशने में लगे हुए हैं। इसके अलावा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा बनवाने के लिए मुख्यमंत्री निधि से करोड़ों रुपए देने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति मुख्यमंत्री निधि से बनवाने के लिए कागजी कार्रवाई तेज कर दी है। -सतीश बघेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x