Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बघेल क्षत्रिय संघ निर्वाचन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

ग्वालियर। 21 जुलाई को बघेल क्षत्रिय संघ नाका चंद्रबदनी पर बघेल क्षत्रिय संघ की चुनाव समिति की बैठक रखी गई जिसमें के.आर. (रमेश चंद्र पाल), गुलाब सिंह राजपूत, जे.पी.एस. बघेल, बलराम सिंह बघेल, भगवान सिंह पाल नाजिर उपस्थित हुए। चुनाव की प्रथम प्रक्रिया में सदस्यता अभियान दो माह में पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। रसीद कट्टा व फार्म शीघ्र छपवाये जाकर प्रति शनिवार व रविवार को सायं 4 वजे से 6 वजे तक समिति के कम-से-कम दो सदस्य बघेल क्षत्रिय संघ नाका चंद्रबदनी ग्वालियर में बैठेंगे तथा निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन फार्म भरकर प्राप्त किये जायेंगे। संरक्षक सदस्य के लिए सदस्यता शुल्क 11000 रुपये, आजीवन सदस्य के लिए 5100 रुपये तथा साधारण सदस्य के लिए 360 रुपये तीन वर्ष का निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन फार्म जमा किये जायेंगे। पूर्व के संरक्षक सदस्य व आजीवन सदस्य के नि:शुल्क फार्म भरकर जमा कराये जाकर सूची का अद्मतीकरण (केवाईसी) किया जाएगा। -रमेश चंद्र पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x