Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

छात्रों के संघर्ष के साथ है राष्ट्रीय समाज पक्ष : महादेव जानकर

नई दिल्ली। देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को राष्ट्रीय समाज पक्ष के संस्थापक अध्यक्ष महादेव जानकर ने अपना समर्थन देकर यह संदेश दिया कि शिक्षा, न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरे समाज की लड़ाई है। जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बात करते हुए महादेव जानकर ने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर हजारों छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को सुना जाना चाहिए। देश का भविष्य हमारे युवा हैं। यदि उनकी मेहनत के साथ अन्याय होगा, तो समाज का हर जागरूक नागरिक उनके साथ खड़ा होगा। शिक्षा व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समाज पक्ष हमेशा छात्रों, किसानों, युवाओं और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। युवा की आवाज दबेगी नहीं, न्याय मिलकर रहेगा! महादेव जानकर महाराष्टÑ के किसान नेता राजू शेट्टी के साथ दिल्ली के किसान घाट पर हो रहे देश बचाओ आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे, उन्हें किसान घाट के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हिरासत से छूटने के बाद वे जंतर-मंतर पर पहुंचे और छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। पत्रकारों से बात करते हुए महादेव जानकर ने कहा कि छात्रों पर किया गया लाठी चार्ज दिल्ली पुलिस की बहुत बड़ी भूल और निंदनीय कृत्य है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x