Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल पाल ने किया नरसिंहपुर व भोपाल का दौरा

जबलपुर। 25 जुलाई को आल इंडिया धनगर समाज महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अनिल धनगर अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्वांन्ह जिला नरसिंहपुर पहुंचे। सर्वप्रथम ‘यादव धनगर पाल सामूहिक विवाह समिति’ के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता देवलाल पाल के निवास पर आॅल इंडिया धनगर समाज महासंघ के नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष विनोद पाली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता प्रदीप यादव, विनोद यादव एवं देवलाल के बड़े भ्राता द्वारका प्रसाद पाल व परिजनों ने बड़ी आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में पदस्थ द्वारका प्रसाद पाल को पुलिस विभाग में एसआई के पद पर पदोन्नत होने पर अनिल पाल ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं जबलपुर से प्रकाशित लोकप्रिय समाजिक पत्रिका ‘धनगर वाटिका’ की प्रति सभी को प्रदान कर जलपान ग्रहण किया। दोपहर में यहाँ के धनगर समाज जिलाध्यक्ष विनोद पाली एवं अन्य स्वजातीय बंधुओं के साथ कांग्रेस की नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल को उनके निवास स्थल गाडरवारा पहुंचकर मध्यप्रदेश में 72 लाख की आबादी को पार कर चुकी 52 लाख वोट बैंक वाली धनगर समाज के नेताओं एवं योग्य व्यक्तियों को मध्यप्रदेश गठन के बाद से लेकर अब तक लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा में टिकिट नहीं दिए जाने व संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा एवं ज्ञापन की एक प्रति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अग्रेषित किये जाने का आग्रह किया। इसी कड़ी में नरसिंहपुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर यहां के भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक को भी इसी आशय का ज्ञापन सौंपकर एक प्रति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भोपाल स्थित कार्यालय अग्रेषित किये जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर धनगर समाज महासंघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष गोपाल पाली भी अनिल पाल के साथ थे। उन्होंने कंदेली नरसिंहपुर में निवासरत लखन लाल पाली, सुनील यादव (अइया), राकेश पाल एवं अन्य स्वजनों से शिष्टाचार भेंट की। 26 जुलाई को प्रात: उन्होंने राजधानी भोपाल पहुंचकर एम.पी.नगर (वन) स्थित ‘पाल भवन’ में आश्रय लेकर संचालक नर्मदा प्रसाद पाल से कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद दोपहर 1 बजे माता मंदिर क्षेत्र में नवनिर्मित ‘पाल सभा भवन’ में स्थापित कृष्ण गोवर्धन मंदिर में समाज के बड़े बुजुर्गों, पदाधिकारियों और स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में भगवान कृष्ण गोवर्धन का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि व समाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान आॅल इंडिया धनगर समाज महासंघ जिला भोपाल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश पाल और प्रदेश समन्वयक के पद पर पदस्थापित केशव राम धनगर को गणमान्य जनों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान कर जबलपुर से प्रकाशित सामाजिक पत्रिका ‘धनगर वाटिका’ की प्रति प्रदान की गई तथा अमरनाथ यात्रा से लौटे स्वजनों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने मध्यप्रदेश में वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज के योग्य नेताओं और व्यक्तियों को विभिन्न पार्टियों से टिकट दिलवाने एवं संगठन में उचित प्रतिनिधित्व हेतु अभी से संघर्ष की राह बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयराम दास धनगर (वर्मा), अमरनाथ पाल, मंदिर समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल, मंदिर समिति सचिव दिनेश पाल, विनोद पाल, माता प्रसाद बघेल, रामसिया सिंह बघेल, रामसिया पाल, खैमराज पाल, घनश्याम पाल, विनोद पाल, तेजपाल सिंह बघेल, रामस्वरूप पाल, यशवंत बघेल, जसमंत बघेल (मंडीदीप), राजेंद्र पाल, धर्मेंद्र पाल, रिटायर्ड फारेस्ट एसडीओ गया प्रसाद बघेल, महेंद्र सिंह पाल सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। तत्पश्चात भोपाल (दक्षिण/पश्चिम) से भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश महासचिव भगवान दास सबनानी को धनगर समाज की प्रदेश में 72 लाख से अधिक जनसंख्या और 52 लाख से अधिक वोट बैंक होने के बावजूद मध्यप्रदेश गठन के बाद से अब तक लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में टिकट न मिलने तथा संगठन में उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने के विरोध में ज्ञापन सह आग्रह पत्र सौंपा गया। साथ ही इसकी एक प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को अग्रेषित करने का अनुरोध किया गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। प्रवास के दौरान उन्होंने भोपाल की पुलिस वायरलेस कॉलोनी में निवासरत पुलिसकर्मी युगल हेमंत व ऋतु पाल के निवास पहुंचकर कुशल-क्षेम जानी, जहां उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की वर्ष 2026 की डायरी भेंट की गई, वहीं मंडीदीप से आए एस.एल. पाल (मास्टर साहब) और व्यवसायी जशमंत सिंह बघेल ने भी उनसे मुलाकात की। इस पूरे प्रवास के दौरान महासंघ के जबलपुर जिलाध्यक्ष गोपाल पाली भी साथ रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x