मुंबई। गोरेगांव पश्चिम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसटीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल के निर्देश एवं मुंबई इकाई की सहमति से ललिता प्रकाश पाल को एसटीएफ मुंबई महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं राजेश कुमार पाल को एसटीएफ मुंबई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को एसटीएफ की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसटीएफ मुंबई अध्यक्ष शेषधर पाल, मुंबई सचिव इंद्रमणि पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल, प्रकाश पाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की। -ब्यूरो
मुंबई एसटीएफ में दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted