तखतपुर। श्री राम मंदिर परिसर में समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष पन्ना पाली की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन प्रदीप पाली द्वारा किया गया। समाज के वरिष्ठ नागरिक नारायण प्रसाद पाली ने बताया कि बैठक में बहोरन लाल धनकर, विदेशी राम धनगर प्रदेश संरक्षक, सुंदर पाली प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय पाली प्रदेश कोषाध्यक्ष, नारायण प्रसाद पाली प्रदेश मीडिया प्रभारी, कोमल पाली युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, छोटू पाली जिला अध्यक्ष मुंगेली, शिव कुमार पाली, राजेश पाली, लखन लाल धनगर, बलवीर सिंह धनगर, कल्लू पाली, मनोज धनगर, नर्मदा धनगर, दुलीचंद पाली, लक्ष्मण पाली एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र का पूजन कर किया गया। -ब्यूरो
गडरिया धनगर (ढेंगर) समाज की बैठक संपन्न
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted