टूंडला। 26 जुलाई को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश के बैनर तले रामपुर कटेलिया और विभिन्न गांवों में धनगर महापंचायत आयोजित की गई जिसमें हक अधिकार बताए गए। धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानव अधिकार सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि शासनादेश के तहत प्रमाण पत्र प्रशासन द्वारा ना बनाए जाने पर करो या मरो की रणनीति अपनानी होगी। इसके लिए धनगर समाज को एकजुटता दिखानी होगी, नहीं तो शासनादेश अस्तित्वहीन हो जाएगा। धनगर समाज के यूथ ब्रिगेड, शिक्षक संघ, श्रमिक संगठन, महिला संगठन, मीडिया संगठन, वरिष्ठ समाजसेवी संगठित हों तभी समाज अपनी आवाज हक के लिए बुलंद कर सकेगा। बैठक में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर और सामाजिक कुरीतियों को भाईचारा बनाकर खत्म करने के लिए रणनीति बनाई गई। महापंचायत में अभिषेक धनगर, रमेश चंद धनगर, कृष्णपाल धनगर, हरिसिंह धनगर, कैलाश सिंह, तारा सिंह धनगर, सीमा धनगर, यशोदा देवी धनगर, सुनीता धनगर, आकाशगंगा धनगर, सोना देवी धनगर, प्रेमचंद धनगर, प्रवीण धनगर, गुड्डी देवी धनगर, सचिन धनगर, बालवीर धनगर आदि मौजूद रहे। -ब्यूरो
धनगर महापंचायत में हक अधिकार बताए गए
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted