शुजालपुर। प्राची धनगर सुपुत्री राजेश धनगर निवासी भोगीपुर ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शुजालपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राची की इस शानदार सफलता पर शुजालपुर के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा उन्हें ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राची की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति महासंघ की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। -मधुसूदन धनगर
शुजालपुर की प्राची धनगर ने रचा इतिहास
bahut bahut badhai