मेरठ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने युवा नेता संजीव पाल को मेरठ कैंट विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया है, उम्मीद है कि आगामी चुनाव में वही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। संजीव पाल को प्रत्याशी बनाए जाने से क्षेत्र के पाल समाज में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने जहां बधाई दी है वहीं चुनाव जिताने के लिए भरपूर समर्थन देने का भी आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि संजीव पाल एक जुझारू नेता हैं जो लम्बे समय से राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। आसपा के राष्टÑीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के भी वे अत्यंत विश्वासपात्र रहे हैं। हालांकि मेरठ कैंट विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार संजीव पाल इस सीट का इतिहास बदल दें तो किसी को हैरानी नहीं होगी क्योंकि उन्हें गडरिया समाज के साथ ही अन्य सभी वर्गों का भी भारी समर्थन मिलने की उम्मीद है। -ब्यूरो
मेरठ कैंट से आसपा प्रत्याशी होेंगे संजीव पाल
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted