Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री से मिले पाल बघेल समाज के लोग

पलवल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर के प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में नायब सिंह सैनी से पाल बघेल गडरिया समाज हरियाणा एवं जिला पलवल की समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री से अपील की गई कि पाल बघेल धनगर होलकर मराठा गडरिया समाज को हरियाणा प्रदेश में अनुसूचित जाति में शामिल करने की सिफारिश आर्टिकल 341 के तहत हरियाणा सरकार अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सेशन में पाल बघेल गडरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए विधानसभा में बिल पास करके सरकार से सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया। पलवल शहर में अहिल्याबाई होलकर मुख्य द्वार बनवाने के लिए मुख्यमंत्री ने डीसी पलवल को फोन किया। पलवल के सामान्य अस्पताल का नाम अहिल्याबाई होलकर रखने के लिए करवाई चल रही है। बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर के लिए करोड़ों रुपये देने के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। -सतीश बघेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x