Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

31 अगस्त को विमुक्त जाति आजादी दिवस के समारोह में शामिल होने की अपील

चंडीगढ़। विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बरखा राम 4 अगस्त को डेराबस्सी विधानसभा के लालड़ू कस्बे में गड़रिया विमुक्त जाति के परिवारों के बीच अपनी टीम के साथ गए। उन्होंने घर-घर जाकर सभी परिवारों को 31 अगस्त को विमुक्त जाति आजादी दिवस के ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बरखा राम ने बताया कि अंग्रेजी शासन ने भारत के विमुक्त एवं घुमंतू कबीलों पर चार अत्यंत दमनकारी कानून लागू किए थे। देश को स्वतंत्रता मिलने के 5 वर्ष 16 दिन बाद अर्थात 31 अगस्त 1952 को इन अमानवीय कानूनों को समाप्त किया गया। इसलिए देशभर के विमुक्त एवं घुमंतू समुदाय 31 अगस्त को अपनी वास्तविक आजादी के प्रतीक दिवस के रूप में बड़े उत्साह, सम्मान और गौरव के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर लालड़ू की गड़रिया समाज की नवनिर्वाचित एम.सी. श्रीमती नरेश रानी, मास्टर मेजर सिंह, मलकीत सिंह (स्टेट मेंबर, विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड), बिलासा (विधानसभा चेयरमैन, विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड), रिंकू (जलालपुर बस्सी), बूटा राम (लालड़ू) तथा तरसेम सिंह (लालड़ू) विशेष रूप से उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x