चंडीगढ़। विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बरखा राम 6 अगस्त को डेराबस्सी विधानसभा, जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली), पंजाब के दप्पर कस्बे, गांव बैर माजरा एवं दप्पर कॉलोनी में गड़रिया विमुक्त जाति के परिवारों के बीच अपनी टीम के साथ गए। उन्होंने घर-घर जाकर सभी परिवारों को 31 अगस्त-विमुक्त जाति आजादी दिवस के ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बिलासा (विधानसभा चेयरमैन, विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड), बिधि चंद, मोती लाल, मलकीत सिंह (स्टेट मेंबर, विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड), रिंकू (जलालपुर बस्सी) तथा मास्टर मेजर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। -ब्यूरो
बरखा राम ने सहयोगियों संग कई क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted