जौनपुर। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प के बल पर बरसठी (दतांव) के अनिल पाल ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने आल इंडिया स्तर पर 16वीं रैंक हासिल की है। देशभर में कुल 31 चयनित अभ्यर्थियों में 16वां स्थान 29 वर्ष की आयु में अनिल द्वारा हासिल किया गया। यह शानदार सफलता ग्रामीण क्षेत्र के हर संघर्षरत युवा के लिए एक महान प्रेरणा है। अनिल पाल को इस ऐतिहासिक सफलता पर हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। -सम्पादक
जौनपुर के अनिल पाल बने इसरो में वैज्ञानिक
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted