Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर समाज विकास समिति की बैठक सम्पन्न

मथुरा। धनगर समाज विकास समिति की एक आवश्यक बैठक झींगुरपुरा स्थित समिति कार्यालय श्री मनकामेश्वर मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में समाज के शिक्षा, उत्थान, राजनैतिक और धनगर जाति के जाति प्रमाण-पत्रों को लेकर बड़ी गहनता के साथ चर्चा हुई। निर्णय लिया कि जिला अधिकारी मथुरा को उनका वायदा याद दिलाने के लिए धनगर समाज बहुत जल्दी ही जिला अधिकारी से जाति प्रमाण-पत्र के संदर्भ में उनके आश्वासन को लेकर वार्ता करेगा। वार्ता के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी, क्योंकि यह चुनावी वर्ष है आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रस्तावित हैं। धनगर समाज के जनपद मथुरा में लगभग 2 लाख वोटर हैं जो प्रत्येक विधानसभा में अपना खासा प्रभाव रखते हैं। धनगर समाज विकास समिति के अध्यक्ष सतीश धनगर, भूपेंद्र एडवोकेट, कुमार धनगर नोकेट, बलवीर प्रधान, इंजी. मेदाराम धनगर, इंजी. डीसी वर्मा, इंजी. शंकर लाल धनगर, प्रधान संजय धनगर एडवोकेट, रूपेश धनगर एडवोकेट, मुकेश धनगर, सोमवीर धनगर, तुलसीराम धनगर, रणबीर धनगर, यादराम धनगर, महेश धनगर, एडवोकेट सुनील धनगर, एडवोकेट हेमंत धनगर, धीरेंद्र धनगर, हरिसिंह धनगर, गौरी शंकर धनगर, नेम सिंह धनगर, कमल सिंह धनगर, अंकित धनगर, हाकिम सिंह धनगर आदि सैकड़ों की संख्या में धनगर समाज के जागरूक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x