हरदोई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड भारत की बैठक बघौली स्थित मां यशोदा पब्लिक हाईस्कूल में हुई जिसमें अंधविश्वासों को मिटाने और जनजागरण कर लोगों का इनसे दूर रहने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता करते हुए ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुदेश पाल ने कहा कि अंधविश्वास और कुरीतियां मानव और समाज के विकास में बाधक हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञानपरक शिक्षा से अंधविश्वासों में कमी लायी जा सकती है। बैठक में तय हुआ कि अंधविश्वासों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को इससे होने वाले नुकसान से चेताया जाएगा। पर्यावरण जागरूकता के लिए विद्यालय परिसर में रामशरण पाल, अरविंद कुमार, राजीव पाल, ग्राम प्रधान ने पौधारोपण कर समापन किया। बैठक में श्यामकिशोर पाल, रजनीश पाल, अरुणेश पाल, रामनारायण पाल भी उपस्थित रहे। -अमित सिंह पाल
अंधविश्वासों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted