दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट द्वारा एक और नेक एवं सराहनीय कार्य किया गया। कुछ समय पूर्व ट्रस्ट की ओर से नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक पोस्ट जारी की गई थी, जिसमें जरूरतमंद विद्यार्थियों से अपील की गई थी कि यदि उन्हें पढ़ाई से संबंधित किसी पुस्तक की आवश्यकता हो तो वे संपर्क कर सकते हैं। इस प्रयास के माध्यम से चार जरूरतमंद विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से एक विद्यार्थी इंग्लिश मीडियम तथा तीन विद्यार्थी हिंदी मीडियम से हैं। इन चारों विद्यार्थियों के लिए आवश्यक चार पुस्तकें खरीदी गईं और कोरियर के माध्यम से उनके पते पर भेज दी गर्इं। इन विद्यार्थियों के आवेदन अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुए, जिनमें मथुरा, प्रतापगढ़, झांसी एवं उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्र शामिल हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश चन्द पाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पुस्तक देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग करना है। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। -ब्यूरो
स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट ने चार बच्चों को भेजीं किताबें
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted