
रायपुर। कबीर आश्रम ग्राम माठ खरोरा में ग्रामीण विकास जनहित कल्याण समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि 13 अगस्त को मनाई गई। इस अवसर पर नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर सुशासन, न्याय व्यवस्था और सेवा कार्यों के लिए समर्पित थीं। नरोत्तम शर्मा संरक्षक, गोवर्धन पाल प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु उपस्थित जनों से आग्रह किया। श्रीमती पूजा पाल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा पाल, सेवती पाल, शेष नारायण वर्मा, कामेश्वर पाल द्वारा लोकमाता की पुण्य स्मृति में आश्रम परिसर में रुद्राक्ष पौधे का सामूहिक रोपण किया गया। -नारायण प्रसाद पाली