Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

दिनेश चंद्र बघेल को वीरता पदक मिलने से हर्ष व्याप्त

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए वीरता पदक से सम्मानित किए जाने से यहां क्षेत्र और समाज में हर्षोल्लास का माहौल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पत्रकारों, किसान नेताओं तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा उनके साहस और समर्पण की सराहना की जा रही है। पाल, बघेल, धनगर और गड़रिया समाज समेत पूरे क्षेत्र में इस गौरवशाली उपलब्धि पर खुशी की लहर है। मुजफ्फरनगर में पूर्व में 15 अगस्त 2025 में नई मंडी थाना प्रभारी रहते हुए भी दिनेश बघेल को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। दिनेश बघेल ने वर्ष 2020 में मेरठ के टीपी नगर थाना प्रभारी रहते हुए एक लाख के इनामी बदमाश चांद उर्फ काला को मुठभेड़ में ढेर किया था। चांद उर्फ काला पर लूट, हत्या, डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने के मुकदमे दर्ज थे। -शरद पाल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x