मुम्बई। राष्ट्रीय समाज पक्ष (रासपा) का स्थापना दिवस समारोह 29 अगस्त को देश के सभी प्रमुख शहरों में मनाया जाएगा। दिल्ली, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, उत्तरप्रदेश के लखनऊ, महाराष्ट्र के पुणे, बिहार के पटना, गुजरात के गांधीनगर, कर्नाटक के बैंगलोर, तेलंगाना के हैदराबाद, तमिलनाडु के चेन्नई जैसे महत्तवपूर्ण स्थानो पर 29 अगस्त को पार्टी के केंद्रीय प्रभारी, राज्य संगठन की उपस्थिति में स्थापना समारोह मनाया जाएगा। लखनऊ में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक गांधी भवन, कस्तूरबा गांधी सभागार, कैसरबाग बस स्टैंड के पास धूमधाम से स्थापना समारोह मनाया जाएगा। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष महादेव जानकर के मार्गदर्शन में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। -कुमार सुशील पाल
देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा रासपा का स्थापना दिवस समारोह
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted