मेरठ। यहां शताब्दी नगर सेक्टर-5 में मैन डिवाइडर रोड पर 23 अगस्त को वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र पाल मिर्ची द्वारा वार्षिक श्रावण मास भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवियों, राजनेताओं एवं व्यापारियों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि जैनपुर निवासी महेन्द्र पाल मिर्ची हर वर्ष भंडारा करते हैं जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होते हैं। इस वर्ष भंडारे में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री अजीत पाल, उमाशंकर पाल, सत्यपाल कलंजरी आदि भी शामिल रहे। -ब्यूरो
महेन्द्र पाल मिर्ची के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted