Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

श्रवण पाल दूसरी बार प्रदेश महामंत्री निर्वाचित, भव्य स्वागत

हरदोई। श्रवण पाल का उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री के पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत अपने गृह जनपद हरदोई आगमन पर जनपद के समस्त पदाधिकारी एवं साथियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश पाल, मंत्री सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष जयपाल, संगठन मंत्री राजेश कुमार, सतपाल सिंह यादव, अरविंद कुमार पाल, परशुराम, मुकेश पाल, रामबली जिला अध्यक्ष चतुर्थ कर्मचारी महासंघ, सुनील कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं विद्यासागर पाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन उनके प्रति कर्मचारियों के विश्वास, सम्मान और संगठन के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में कर्मचारी हितों की आवाज और अधिक मजबूती से उठे, यही हमारी शुभकामना है। -अमित सिंह पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x