Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मुंबई में देवांश धनगर को मिला सर्वोत्तम नागरिक सम्मान

आगरा। बरारा गांव निवासी प्रतिभाशाली युवा देवांश धनगर को शिक्षा, प्रतिभा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुंबई के प्रतिष्ठित होटल द सेंट रेजिस में 23 अगस्त को आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम का आयोजन मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंह के आमंत्रण एवं सहयोग से किया गया। समारोह में फिल्म, संगीत, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। गिर्राज देवांश एकेडमी बरारा के निदेशक एवं देवांश के पिता लखेंद्र सिंह ने बताया कि देवांश धनगर को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान देवांश ने फिल्म निर्देशक सुभाष घई एवं डेविड धवन, संगीतकार सलीम मर्चेंट, प्रसिद्ध गायक हरिहरन तथा जाने-माने ज्योतिषाचार्य संदीप कोचर समेत अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से मुलाकात की। सम्मान प्राप्त करने के बाद देवांश धनगर ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रभावशाली हस्तियों की मौजूदगी वाले प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाजहित के कार्यों को और अधिक समर्पण, जिम्मेदारी एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। इस सम्मान के लिए हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x