

सहारनपुर। युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति उत्तर प्रदेश द्वारा 21 अगस्त को न्यू गणेश नगर स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में समिति का द्वितीय स्थापना दिवस एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा समाज के लिए विशेष कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल और तेजू बघेल तथा विशिष्ट अतिथियों में राकेश बघेल, अनिल पाल गाजियाबाद, विजय सिंह पाल अखिल भारतीय विश्व पाल महासभा के अध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाल ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से डॉक्टर, इंजीनियर, जज, प्रोफेसर, उद्यमी तथा आईएएस-पीसीएस जैसी सेवाओं में जाने का आह्वान किया। समिति के प्रदेश सचिव शक्ति पाल ने युवाओं को प्रशासन एवं लोकतंत्र में अधिक से अधिक भागीदारी करने तथा समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ट्रॉली बैग सहित विभिन्न पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक पप्पू पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकरण पाल सहित चौ. बलजीत पप्पू पाल, ओपिन पाल, अजय पाल झरौली, गौतम पाल, विक्की पाल, महावीर पाल, अर्जुन नेताजी, रविन्द्र गंगोह, नरेन्द्र देवबंद, अनुज पाल, हरिओम पाल, पूनम पाल, महावीर पाल, विपिन पाल, ललित पाल, अंकित पाल, मुकुल एडवोकेट, सुनील पाल कोरी माजरा, रविन्द्र पाल गंगोह, सागर पाल, बंटी पाल चिलकाना, मनीषा पाल महिला उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह नागल, गुरुदेव, राहुल, अरुण पाल, दीपक पाल आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति ने इस आयोजन के माध्यम से समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने का संदेश दिया। -अमन पाल