सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने 25 अगस्त को ‘हक की हुंकार’ प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता डॉ. अजय पाल जिलाध्यक्ष ने की। प्रेस वार्ता में मुख्य मुद्दा धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्र का रहा। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं—खाद, बिजली, जनसमस्याएँ, रसोई गैस और महंगाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। डॉ. अजय पाल ने कहा कि पूर्व में शासन द्वारा कई बार शासनादेश दिए जाने के बावजूद धनगर समाज के साथ न्याय नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह प्रशासन की मनमानी है। आखिर धनगर समाज के साथ न्याय कब होगा? उन्हें धनगर प्रमाण पत्र कब मिलेगा? आखिर प्रशासन को किसका संरक्षण प्राप्त है?’ उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई सीतापुर से शुरू होकर पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि धनगर प्रमाण पत्र को लेकर यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 15 दिनों के भीतर जनपद सीतापुर के 19 ब्लॉकों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत/खंड विकास अधिकारी को सौंपे जाएंगे। ज्ञापन देने के पश्चात 15 दिनों में यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा अपने अन्य सभी संगठनों के साथ जिला मुख्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अंत में डॉ. अजय पाल ने कहा-‘अब होगी आर-पार की लड़ाई। अब होगी सक्षम जिम्मेदार अधिकारियों से पंचायत—वार्ता। किसानों का हक अब मारा नहीं जायेगा, धनगर समाज का हर बेटा हक अपना पाएगा।’ -सुनील धनगर
धनगर प्रमाणपत्र के लिए आंदोलन चलाएगा भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा)
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted