Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरदोई में भाजपा विधायक की दबंगई से पीड़ित पाल परिवार के पलायन से रोष

हरदोई। सवायजपुर भाजपा विधायक व उनके परिवार की दबंगई से पीड़ित पाल समाज के जिला पंचायत सदस्य का परिवार गांव से पलायन को मजबूर है। भाजपा विधायक के गांव के ही सदस्य जिला पंचायत श्रीमती रजनी पाल जो सपा से जीती थीं तथा उसी गांव के प्रधान विजय बाबू बाजपेई भी जीते थे। दोनों की जीत विधायक व परिवार को बहुत नागवार गुजरी। आये दिन दोनो जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने का काम किया गया। प्रधान पद के अधिकार सीज करा दिए गए। कई बार विधायक के भतीजे जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के घर पर मारपीट व गाली-गलौज भी कर चुके हैं। अभी पिछले सप्ताह विधायक के भतीजे ने रजनी पाल के पति व ससुर के साथ मारपीट की थी। पीड़ित परिवार जब थाने गया तो उसे सत्ता के रसूख की वजह से भगा दिया गया। 26 अगस्त को शाम को लगभग साढ़े सात बजे विधायक का भतीजा अपने गुर्गों व असलहों से लैस होकर पुन: हमला करने गया। पीड़ित परिवार ने दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद गुर्गों ने लगभग 10 राउंड फायर किए जिसमें रजनी पाल के ससुर के भाई के हाथ में गोली लग गई जिससे वे घायल होकर गिर गए। उसके बाद भी विधायक का भतीजा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने की नीयत से घुसने लगा तो महिलाओं ने आत्मरक्षा में ईंट-पत्थर चलाये जिससे वह घायल हो गया। ऐसे में विधायक परिवार ने पूरे पाल परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार रात में ही पलायन कर गया। पाल परिवार के पलायन से पूरा पाल समाज आक्रोशित है। इस सम्बन्ध में पीड़ित परिवार की ओर से सोनी पाल ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्टÑीय अध्यक्ष के.के. पाल एडवोकेट ने इस मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने गोली मारी, उन्हीं लोगों ने उल्टा एफआईआर भी दर्ज करवा दी। पाल समाज के लोगों की एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है। -ब्यूरो

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x