Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समाज के अधिकारों के लिए एक और सशक्त कदम

भोपाल। विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर से मिला। इस मुलाकात के दौरान समाज की प्रमुख मांगों और समस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रखरता से रखा गया- 1. धनगर जाति की उपजाति ‘भारुड़’ को घुमक्कड़ वर्ग में शामिल करना, 2. घुमक्कड़ सूची में दर्ज ‘रेभारी’ जाति के नाम में आवश्यक संशोधन कर ‘रेवारी’ दर्ज करना, 3. जाति प्रमाण पत्र की समस्या का समाधान करना। प्रदेशभर के घुमक्कड़ समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर्स को शीघ्र ही सुचारू व्यवस्था हेतु स्पष्ट आदेश जारी किए जाएंगे। विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु वर्ग के लोगों की अन्य ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने तथा अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में ज्ञानसिंह बघेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष), केसर सिंह बगोरिया (प्रदेश अध्यक्ष), मधुसूदन धनगर (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), संजय बगोरिया (प्रदेश प्रभारी), इंजी. राजकुमार धनगर (सीहोर जिलाध्यक्ष) शामिल रहे। मधुसूदन धनगर ने कहा कि समाज के हर वर्ग के हक और अधिकार की इस लड़ाई में विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ निरंतर प्रयासरत है। -ब्यूरो

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
मधुसूदन धनगर

बहुत बहुत धन्यवाद

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x