मुम्बई। प्रमुख समाजसेवी और उद्योगपति डॉ. राम कुमार पाल ने कवयित्री एवं लेखिका डॉ. संगीता पाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. संगीता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. संगीता ने डॉ. रामकुमार पाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान मानवता के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता है और आगे भी शिक्षा व साहित्य के माध्यम से समाजहित में कार्य करने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी डॉ. संगीता पाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। -ब्यूरो
डॉ. संगीता पाल सम्मानित
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted