गाजियाबाद। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति (रजि.) के द्वारा नंदग्राम पिंक बूथ के समीप स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर तिकोना पार्क में वृक्षारोपण मुहिम चलाई गई। पाल समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मपाल व महासचिव जगतसिंह पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम चलाई है, उसी क्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर पार्क नंदग्राम में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों व बुजुर्गों का सहयोग रहा और वृक्षारोपण के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कुमार कीर पूर्व विधायक प्रत्याशी गाजियाबाद व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय समाज पार्टी को आमंत्रित किया गया। नरेश कुमार कीर ने इस अवसर पर जनमानस से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा इस मानसून सत्र में वृक्षारोपण किया जाए और साथ ही साथ लगाए गए पेड़-पौधों की उचित देखभाल की जाए। इस अवसर पर फौजी हरीश पाल, विजय सिंह राणा, सोहनवीर पाल, सुरेन्द्र पाल, रामभूल पाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। -ब्यूरो
अहिल्याबाई होल्कर तिकोना पार्क में वृक्षारोपण मुहिम चलाई
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted